सरायकेला:
सरकारी कंपनी गेल(GAIL) से जुड़ी एजेंसी भावेश इंटरप्राइजेज (Bhavesh Enterprises) में काम करने वाले एक बिल्डर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में वेल्डर बुरी तरीके से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में भर्ती कराया गया। वहीं होश आने पर वेल्डर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वेल्डन ने पुलिस को बताया कि वह एजेंसी में बकाया वेतन मांगने के लिए गया था। जहां संचालक समेत छह लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी गई है।

क्या है मामला
मामला सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाडीह गांव का है। जहां गैस पाइपलाइन बिछाने का काम सरकारी कंपनी गेल से जुड़ी एजेंसी भावेश इंटरप्राइजेज द्वारा करवाई जा रही है। जिसमें पीड़ित बिल्डर का काम कर रहा है। पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित ने बताया कि वह आजमगढ़ के तरबलपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह हथियाडीह में किराए के मकान में रहता है। उसकी बेटी की शादी है। जिसके लिए उसे पैसे की जरूरत है। बीते सितंबर अक्टूबर माह का वेतन उसे नहीं दिया गया है। इसे लेकर कंपनी के संचालक वीपीन भावीश से बात की तो उन्होंने वेतन देने से इंकार कर दिया। उसने जब दोबारा कंपनी के संचालक से बात की तो वह नाराज हो गए और रविवार दोपहर 1बजे अपने साथ अन्य 6 लोगों को लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता के बयान पर 7 लोगों पर केस दर्ज
वहीं पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर हमने मुकेश कुमार,वीरेंद्र कुमार,सूर्यकांत राजपूत ,संतोष कुमार,मोहम्मद आशु,सोमनाथ मोहंती पर खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमला होने से शिकायतकर्ता का सिर फट गया है। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हम आगे की कार्रवाई कर रहे है।