रांची:
केंद्र सरकार (Central Government) ने 1 जुलाई को सभी राज्य के सभी सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी (4% hike in dearness allowance of government employees) की थी। इसे झारखंड में भी पूर्णता प्रभावी किया गया है। 10 अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल (Jharkhand cabinet) के फैसले के बाद वित्त विभाग में महंगाई भत्ता को 34% से बढ़ाकर 38% करने के संबंधित संकल्प को गुरुवार को जारी कर दिया गया। बढ़ा डीए का लाभ 1 जुलाई 2022 की तिथि से दिया जाएगा। बता दें कि बड़ा महंगाई भत्ता का लाभ 1.1.2016 के सप्तम वेतन मान प्राप्त कर रहे सभी कर्मियों को मिलेगा। वैसे 7 वर्गकिलोमीटर वर्गक्षेत्र में रहने वाले कर्मी जिनका पुनरीक्षण 18.01 .2017 के आदेश द्वारा 1.1.2016 के प्रभाव से किया गया है उनको भी वेतन का 38 % महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
