logo

2 बच्चों के अपहरण के मामले में सजा काट रहे अपराधी की मौत 

DEATH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
पलामू जेल में बंद 1 कैदी कुंदन कुमार पांडेय की मौत हो गई है। कुंदन कुमार पांडेय को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में बंद था। जेल प्रबंधन के अनुसार, कुंदन कुमार की तबीयत अचानक खराब हुई और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार पांडेय पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा का रहने वाला था। पुलिस ने 2 बच्चों के अपहरण  के मामले में कार्रवाई करते हुए कुंदन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया था। जेल प्रबंधन के अनुसार कुंदन की तबीयत बुधवार सुबह अचानक खराब हो गयी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गयी। 

कुंदन की मौत के बाद दंडाधिकारी के मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पलामू सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि कुंदन कुमार की अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरे मामले में आगे की प्रक्रिया जेल प्रबंधन के द्वारा की जा रही है। 
 

Tags - पलामू पलामू जेल कैदी मौत Palamu Palamu jail prisoner death