logo

पलामू सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

palamu_jail.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी बीमार था और इलाज के क्रम में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उसकी मौत हुई है। मृतक कैदी का नाम रामदेव कोरवा है।  रामदेव की उम्र लगभग 85 साल बताई जा रही है। मृतक गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला का रहने वाला था। जेल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कुछ दिनों पहले ही रामदेव कोरवा को गढ़वा से पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था।


उम्र कैदी की काट रहा था सजा 
जेल अधीक्षक भागीरथी कर्जी ने बताया कि रामदेव कोरवा कुछ दिनों से बीमार था, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई है। हत्या के एक मामले में उम्र कैदी की सजा काट रहे थे। दरअसल, रामदेव कोरवा की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिजनों को दे दी गई है सूचना 
पलामू सेंट्रल जेल प्रबंधन की तरफ से मेदिनीनगर टाउन थाना को मामले में यूडी कांड दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं जेल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक के शव का दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की है।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsPalamuPalamu newspalamu central jail