logo

गुमला : BJP नेता सुमित केशरी की मौत, मेडिका में चल रहा था इलाज

ो्गेपो1.jpg

गुमला:
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी (Sumit Keshari) की मौत हो गई है। वह रांची के मेडिका (Medica of Ranchi) में इलाजरत थे। पालकोट प्रखंड में रहने वाले सुमीत केशरी को  9 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इतना ही नहीं अपराधियों ने उनका सिर कुचलने की भी कोशिश की थी। गंभीर स्थिति में सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। सुमित की मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। लोग काफी आक्रोश में हैं। लोगों ने जगह-जगह पर रोड जाम कर दिया है।


9 जनवरी को मारी थी गोली
जानकारी के अनुसार सुमित 9 जनवरी (सोमवार) की रात करीब 10 बजे सुमित के बिलिंगबिया रोड स्थित ईट भट्ठा में दो अपराधी पहुंचे। उस वक्त वहां सुमित के साथ उसका भतीजा उत्सव भी था। दोनों अपराधियों ने उन्हें के हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उन्हें कुछ दूर ले गए। फिर उत्सव को बाइक लेकर आने को कहा। जिसके बाद उन्हीं की बाइक में बिठा करीब 4 किलोमीटर दूर रोकेडेगा मोड़ के पास ले गए। सुमित को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने पत्थर से उनका सिर कुचलने की भी कोशिश की थी।