logo

JBKSS की पहल से मृतक के परिवार को मिली मुआवजा की राशि, क्या है मामला 

JBKSS1.jpeg

रांची
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति यानी JBKSS की पहल से मृतक के परिवार को मुआवजा की राशि का भुगतान किया गया है। बता दें कि बीते दिनों भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान रांची में हिप्पो (दरियाई घोड़ा) के हमले से घायल संतोष कुमार महतो की मृत्यु आज सुबह मेदांता हॉस्पिटल इरबा में हो गई। सूचना मिलते ही मुआवजे और नियोजन को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची इकाई की टीम पप्पू कुमार महतो (केंद्रीय सचिव रांची) और कुणाल महतो (केंद्रीय महासचिव) की नेतृत्व में सक्रिय हो गया। 

उद्यान के कर्मचारी एवं कुल्हि के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सुबह से ही बिरसा जैविक उद्यान को बंद कर दिया गया था। मुआवजा औऱ अन्य मांगों को लेकर उद्यान के समक्ष धरने पर बैठ गए। जिस पर देर शाम उद्यान के डायरेक्टर जबर सिंह ने संज्ञान लिया और तत्काल 5 लाख का चेक एवं कुछ दिनों में 20 लाख मुआवजा देने की बात कही। साथ ही साथ मृतक संतोष कुमार महतो के बेटे को स्थाई नौकरी देने की बात पर सहमति बनी। पीड़ित के परिवार को पेंशन और अन्य सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध करायी जायेगी। धरने पर मुख्य रूप से मृतक के बेटे कमलेश महतो, ग्रामीण सहित विमल, भोला, रणधीर, रंजीत, जानकी, राजू, अनोज, मिथलेश आदि सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

Tags - JBKSSJharkhand NewsCompensation