द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा सांसद और बिहार विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक दीपक प्रकाश ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है। बिहार कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए झड़प को लेकर मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर दीपक प्रकाश ने कहा कि उनकी राजनीति अब केवल बयानबाज़ी और नौटंकी तक सीमित रह गई है। उन्होंने डॉ. अंसारी को “सर्कस का जोकर” करार देते हुए कहा कि वह झारखंड के जोकर है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि डॉ. अंसारी के बयानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस और उसके नेता जनता के असली मुद्दों से भटक चुके हैं और अब सिर्फ सस्ती लोकप्रियता बटोरने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर बिहार में राजनीतिक बयानबाज़ी कर रहे हैं। सांसद ने सवाल उठाया कि जब राज्य की जनता दवाओं, डॉक्टरों और बेहतर इलाज के लिए संघर्ष कर रही है, उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री का पूरा ध्यान केवल राजनीति में लगा हुआ है। उन्होंने कहा, “जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।” दीपक प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा जनता के सवालों और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस नेताओं की नौटंकी का जवाब जनता खुद अपने वोट से देगी।
.jpeg)