द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश चार दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर जायेंगे। दीपक प्रकाश 24 अप्रैल यानि कल बेंगलुरु जाएंगे। इस दौरान वो कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में प्रकाश शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 13 मई को आएगी।

सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे दीपक प्रकाश
शिवपूजन पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 24,25,26 और 27अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे।प्र काश बेंगलुरु में आयोजित रोड शो ,प्रेसवार्ता, रैली सभी कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित करेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT