logo

जमशेदपुर : दीपक विभार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी भेजे गए जेल

sidgoda.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में हुए दीपक विभार हत्याकांड का सिदगोड़ा थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में दीपक विभार की हत्या की गई थी। जिसमें अशोक दुबे और अन्य के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 
दरअसल, 20-21 अक्टूबर (दीपावली) की मध्यरात्रि को अपराधियों ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा के पास दीपक विभार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद इलाज के क्रम में घायल ने दम तोड़ दिया था। इसी मामले में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए हेडक्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेम यादव (27) को पहले गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर उसके दो साथी रौशन कुमार (26) व अंगद मुखी (18) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी सिदगोड़ा के रहने वाले है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक सिल्वर रिवॉल्वर, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। डीएसपी ने आगे बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur crim news crime khabar