logo

झारखंड में डिफेंस एक्सपो का आगाज, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान आज पहुंचेंगे रांची

जनरल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जाएगी। जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। यह डिफेंस एक्सपो रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
डिफेंस एक्सपो के आयोजन की तैयारियों के बीच, बीते दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य रक्षा मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
बता दें कि यह सिम्पोजियम पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, हथियार प्रणालियाँ, और रक्षा से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand updategeneral anil chauhan cds general defence expo ranchi news