logo

चतरा से शशिभूषण मेहता को बीजेपी का लोकसभा उम्मीदवार बनाने की मांग, दिया ये अल्टीमेटम

KUSHWAHA.jpeg

रांची 

अखिल भारतीय कुशवाहा समाज ने चतरा से शशिभूषण मेहता को बीजेपी का लोकसभा उम्मीदवार बनाने की मांग की है। कहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से कुशवाहा समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं देने से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसे लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कुशवाहाओं की संख्या काफी है। समाज के 90 फीसदी लोग बीजेपी को समर्थन देते हैं। लेकिन इस बार अब तक बीजेपी की ओर से कुशवाहा समाज से एक भी उम्मीदवार नहीं दिया गया है। जबकि झारखंड की चार लोकसभा सीटें कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र हैं। इनमें कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं चतरा शामिल हैं। 

दिया ये अल्टीमेटम 
कहा कि समाज के लोगों आस लगाए हुए हैं कि चतरा से विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता को अवसर मिलेगा। शशि भूषण मेहता को टिकट मिलने से झारखंड के सभी कुशवाहा समाज भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देंगे। अभय कुशवाहा ने कहा कि यदि ऐसा नही हुआ है तो कुशवाहा समाज निर्दलीय ही चुनाव मैदान अपना कैंडिडेट उतारेगी और भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश के पदाधिकारी चूड़ामणि महतो, अमरनाथ महतो, प्रयाग महतो समेत अन्य मौजूद थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn