द फॉलोअप डेस्क
भारत की हालात दिन वह दिन बिगड़ती जा रही है। लोकतंत्र खतरे में है। कानून की हवा निकल गई है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपातकाल पर इंदिरा गांधी को दोषी मानते हुए छाती पीटने वाली भाजपा अपने शासनकाल में देश की स्थिति ज्यादा बदतर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन से भाजपा डरी हुई है। राजेश ठाकुर ने पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत देने पर सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार प्रकट किया। कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देकर एक बार फिर इस देश में लोकतंत्र की रक्षा की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT