रांची:
मुख्यमंत्री के करीबी और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) के साथी बाबूराम सोरेन (Baburam Soren) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) ने भी दुख जताया है।

झामुमो ने आज अपना कर्मठ सदस्य खो दिया
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि झामुमो के देवघर जिला सचिव बाबूराम सोरेन के निधन की खबर से आहत हूं। झामुमो परिवार ने आज अपना कर्मठ सदस्य खो दिया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुःख की घड़ी में झामुमो शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
झामुमो के देवघर जिला सचिव आदरणीय श्री बाबूराम सोरेन जी के निधन की खबर से आहत हूँ। झामुमो परिवार ने आज अपना कर्मठ सदस्य खो दिया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 18, 2022
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुःख की घड़ी में झामुमो शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
सीएम से नहीं मिलने पाने का काफी मलाल
बाबूराम सोरेन देवघर जेएमएम के जिला सचिव हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। अलग राज्य झारखंड को लेकर हमेशा शिबू सोरेन के साथ रहें। बता दें कि जोहार यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन जमुनिया गांव पहुंचे थे जहां वो बाबूराम सोरेन से मुलाकात करने वाले थे लेकिन ज्यादा व्यस्ता के कारण नहीं मिल पाए थे। उनके छोटे बेटे लखीराम छोरे ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने का काफी मलाल था। मुख्यमंत्री के आने की खबर के बाद से वह काफी उत्साहित थे लेकिन किसी कारण वश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने नहीं पहुंच पाए। बता दें कि अलग झारखंड की मांग को लेकर बाबूराम एक बार जेल भी गए थे।
