द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से पटना जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (Dhanbad-Patna Intercity Express) सप्ताह के सातों दिन चलेगी। बता दें कि पहले यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन ही चलती थी। लेकिन अब हर दिन इस ट्रेन का परिचालन धनबाद से पटना होगी। धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा और डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, समेत अन्य लोगों ने आज ट्रेन को हरी झंडी को दिखाकर रवाना किया।

पहले सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक चलती थी
बता दें कि कोयलांचल धनबाद में बड़ी संख्या में उत्तर बिहार के लोग कार्य करते हैं। उनके लिए रेलवे का यह कदम यह काफी फायदेमंद है। धनबाद और पटना को जोड़ने वाली धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक चलती थी। धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को सप्ताह में हर दिन चलाने के लिए प्रस्ताव की मंजूरी भेजी गई थी। जिसके बाद बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी। रविवार को धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को धनबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर सप्ताह में सातो दिन चलाने का शुभारंभ किया गया।

ट्रेन की टाइमिंग:
ट्रेन संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो धनबाद से 08:05 बजे प्रस्थान करती है और 17:30 बजे पटना पहुंचती है। जबकि ट्रेन संख्या 13332 जो पटना से 08:30 बजे प्रस्थान करती है और 16:40 बजे धनबाद पहुंचती है।