द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिला परिषद की चेयरमैन शारदा सिंह के नेतृत्व में आज पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची स्थित उनके धुर्वा आवास पर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2024-25 की बकाया राशि के आवंटन को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान को लेकर निर्णय लेगी।
इस बैठक में धनबाद जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड व जिला मुख्यालय स्तर पर हो रहे कार्यों में मनमानी का मुद्दा उठाया और इस पर रोक लगाने की मांग की।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश कड़े शब्दों में निर्देश दिया की किसी भी स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का अवहेलना नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
