द फॉलोअप डेस्क
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 2024 के लिए सीएसके ने अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 18 खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रिटेन किया है। रिटेन खिलाड़ियों में माही भी शामिल हैं। साफ हो गया है कि धोनी अगले सीजन में भी नजर आएंगे। बता दें कि धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर कयास लगते रहते हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:
चेन्नई सुपर किंग्स ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उनमें एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, सिमरनजीत सिंह, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, मिशेल सेंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, निशांत सिंधु, शेख रशीद ,अजय मंडल शामिल हैं।
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट:
फ्रैंचाइजी ने बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमिसन, सिसांडा मेगाला और अंबाती रायुडू को रिलीज कर दिया है। अब इन खिलाड़ियों को 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में शामिल होना होगा। वहीं आपको बता दें कि बेन स्टोक्स और जो रूट इस सीजन में खेलने से मना कर चुके हैं, जिस कारण उन्हें रिलीज किया गया है वहीं रायडू ने इस सीजन (आईपीएल 2023) के फाइनल मैच से पहले आपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
Yellove Again for the Summer of 2024! ???????? pic.twitter.com/x8f3d3vvON
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 26, 2023

शरीर साथ देगा तो मैं खेलूंगा!
कहा जा रहा था आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा। इस वजह से माही आईपीएल 2023 में जहां-जहां भी मैच खेलने गए, काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ आई। हालांकि धोनी ने खिताबी मुकाबले में जीत के बाद कहा था कि संन्यास की घोषणा करने का यह सबसे अच्छा समय है लेकिन जितना प्यार मुझे हर तरफ से मिला है, यहां से चले जाना आसान होगा, लेकिन मुश्किल काम 9 महीने तक कड़ी मेहनत करना और एक और आईपीएल खेलने की कोशिश करना होगा।” अगर शरीर साथ देगा तो वह अगले साल एक बार फिर यह टूर्नामेंट खेलने के लिये आऊंगा। यह मेरी ओर से मेरे प्रशंसकों के लिए एक उपहार होगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N