logo

धनबाद : ढुल्लू महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

dhullu_hospital1.jpg

धनबाद:
बाघमारा विधानसभा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) की अचानक रविवार रात तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ढुल्लू महतो को फिलहाल कोलकाता ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो विधायक कोलाटीस नामक बीमारी से ग्रसित हैं। इसका इलाज हैदराबाद में चल रहा है। बता दें कि धनबाद के विधायक धूल महतो को कोर्ट ने एक मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया है। उनके सरेंडर करने की बात भी इलाके में चर्चा का विषय थी।