द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस की गाड़ी और कंटेनर के बीच सीधी टक्कर हो गई है। इस टक्कर में कई जवान के घायल होने की सूचना है। वहीं एक जवान की मौत भी हो गई है। वहीं 7 जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इलाके में अफरा-तफरी का महौल बना है। पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुंडी की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सभी जवान ईद को लेकर पदमा ट्रेनिंग सेटर से कोडरामा आए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद सभी को वापस ट्रेनिंग सेंटर जाना था। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे कोडरमा पुलिस की वैन तिलैया डैम ओपी से पुलिस जवानों को लेकर चंदवारा स्थित पुलिस लेन जा रहे थे। इसी दौरान गौरी नदी पुल के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने पेटोलिंग पुलिस के सहयोग से सभी घायल जवानों को पिकअप वैन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार सभी जवान घायल हो गए। वहीं एक जवान गणेश कुमार का निधन हो गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT