logo

गिरिडीह में नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी एजाज ने धर्मांतरण का बनाया दबाव; केस दर्ज

a22.jpeg

गिरिडीह:

झारखंड के गिरिडीह में निजी स्कूल के संचालक पर अपनी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि गिरिडीह के हीरोडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत वेल इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया। ब्लैकमेल कर कई मौकों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी पर पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का भी आरोप है। मामले में सियासत भी हो रही है। 

शिक्षक ने ही छात्रा के साथ किया गलत काम
बताया जाता है कि पीड़िता वेल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। यहीं एजाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक सोनू एजाज ने कुछ महीने पहले किसी बहाने से उनकी बेटी का नंबर लिया और कॉल करने लगा। एक दिन आरोपी ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर अक्सर अपने कमरे में छात्रा को बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। 

बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू एजाज ने पीड़िता के साथ ना केवल दुष्कर्म किया बल्कि इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग मौकों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने आवेदन की प्रति उन्हें दी है जिसमें ब्लेकमैलिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। बाबूलाल मरांडी ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने इसे साजिश बताते हुए कई अन्य लोगों के इसमें शामिल होने की आशंका जताई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N