logo

HBD Shibu Soren : 79 साल के हुए दिशोम गुरु, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत इन नेताओं ने दी बधाई

shibu.jpg

रांची:
दिशोम गुरु और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन आज 79 साल के हो गए हैं। इन 8 दशकों में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें। 11 जनवरी 1944 को उनका जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। वह आदिवासियों के बड़े नेता हैं।1977 में शिबू सोरेन ने सियासी रणक्षेत्र में कदम रखा था।वो 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। 1980 में दुमका से पहली बार सांसद बनें। वह दुमका से 8 बार सांसद रह चुके हैं। 2 बार वह राजसभा सांसद भी रहे हैं। साल 2004 में वह केंद्रीय मंत्री भी बनें। आज JMM कोर्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ उनका जन्मदिन बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन बधाई दी है।

अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,राज्यसभा सांसद "दिशोम गुरु" श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। 
@HemantSorenJMM

बादल पत्रलेख ने दी बधाई

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से प्रार्थना है। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो।

 

बाबा को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं

गढ़वा विधायक का झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय बाबा को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।। आप स्वस्थ रहें,सकुशल रहें और निरंतर अपने मार्गदर्शन से हमें आलोकित करते रहें, ईश्वर से ऐसी कामना करता हूँ। ⁦@ShibuSorenJMM @HemantSorenJMM

बसंत सोरेन ने भी किया विश
दुमका विधायक बसंत सोरेन और उनके छोटे बेटे ने भी ट्वीट कर शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिशोम गुरू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबा शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें ! मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। 
@ShibuSorenJMM

 

बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने भी उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड आंदोलन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर आपको निरोगी और प्रसन्नचित रखें। आपके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। 
@ShibuSorenJMM

 

अभिभावक और झारखंड के भूमिपुत्र को जन्मदिन की बधाई

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी ट्वीट कर लिखा है कि हम सभी के अभिभावक, झारखंड के भूमिपुत्र, झारखंड आंदोलन के नायक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ!