logo

करंज तोड़ने के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, डायन-बिसाही के शक में दंपती पर जानलेवा हमला

dayan_Pratha.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदूप पंचायत के कातुब गांव में डायन-बिसाही के शक में दंपती गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। सिनी पहनाईन की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर वार किया गया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप उनके ही भतीजे कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन पर लगा है। घायल गुईया पाहन के अनुसार, मंगलवार शाम पेड़ से करंज तोड़ने को लेकर भतीजों के साथ विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन उसी रात करीब 9 बजे दोनों भतीजे उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी विकास जायसवाल, मारंगहादा थाना प्रभारी गुईया पाहन ने बताया कि उनके बड़े भाई की पत्नी सोमवारी देवी अक्सर बीमार रहती हैं, जिसे लेकर उनके भाई और भतीजे उनकी पत्नी सिनी पहनाईन पर डायन होने का आरोप लगाते थे। इसी अंधविश्वास के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
 

Tags - Witchcraft suspicionWitch-huntingSuperstition violenceAttempt to murderAxe attackRural crimeFamily disputeJharkhand crimeKhunti district incidentTribal area violenceDomestic conflictPolice investigationCritical conditionRIMS Ranchi hospitalA