द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिला प्रशासन बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर है। पशुपालन निदेशालय ने बर्ड फ्लू को आउट ब्रेक घोषित कर दिया है। सेक्टर 12 लोहांचल स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से हुई मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में मुर्गा बेचने पर रोक लगा दिया गया है। इसके साथ ही डीसी कुलदीप चौधरी ने बर्ड फ्लू को लेकर राज्य के अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से चिकेन का सेवन करने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी फार्मा में 1 किलोमीटर दायरे में आने वाले क्षेत्र बीएस सीटी सेक्टर 12 दुंडी बाग तेतुलिया, रीतुडीह,उपरीद, लोहांचल को इनफेक्टेड जोन इसके साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में मुर्गी बत्तख आदि की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

बड़े-बड़े पोल्ट्री फॉर्म से ली जाएगी सैंपल
बंगाल सीमा से सटे होने के कारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष चौकसी बरतने और प्रखंड में बड़े-बड़े पोल्ट्री फोरम के मुर्गा की सैंपलिंग लाने को कहा है। मेडिकल टीम गठित कर दी गई है। बुधवार यानि आज से सैंपलिंग का काम शुरू होगा। सभी प्रखंडों में बड़े-बड़े पोल्ट्री फॉर्म सैंपल जांच के लिए कोलकाता या भोपाल स्थित लैब में भेजा जाएगा। इसके साथ ही यहां रहने वाले लोगों का भी सैंपल लिया जाएगा। सदर अस्पताल में भी ब्लड फ्लू से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है। यहां उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT