logo

रांची में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, आरोपी की गिरफ्तारी तक बंद रखने का दिया गया अल्टीमेटम

sarna3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आदिवासी संगठन सरना समिति के आह्वान आज बंद बुलाया गया है। 25 मार्च को करम टोली में सरना का झंडा जलाया गया था जिसका सरना समाज की तरफ से विरोध किया जा रहा है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गिरफ्तारी होने तक बंद जारी रखने का अल्टीमेटम दिया गया है। सरना समाज का कहना है कि सरना झंडा जलाने वाले आरोपी के नाम पुलिस को बताया गया है लेकिन अब तक कारवाई नहीं हो रही है। इसलिए आज सड़क पर उतर कर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रांची के कई इलाके में सड़क जाम किया गया है। बड़ी संख्य में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि अभी तक स्थिती सामान्य है। एक -दो जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। सरना समाज के लोग सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी चाहते हैं। 


बिरसा चौक में जलाया गया टायर 
बिरसा चौक के पास बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहां आदिवासी समुदाय के लोगों ने बांस लगाकर रास्ता रोक दिया है। सुबह 9 बजे के आसपास टायर भी जलाया गया था। रास्ता रोक देने से बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई है। सुबह का वक्त है तो लोग अपने दफ्तर की ओर जा रहे हैं लेकिन बंदी हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग वापस अपनी गाड़ियों को मोड़ कर कोई वैकल्पिक रास्ता ढूंढ कर जा रहे हैं।