द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय प्रथम जिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा बनाम झारखंड आवासीय विद्यालय विद्यासागर के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड आवासीय विद्यालय एक गोल से मैच को अपने नाम किया। इस बात की जानकारी देते हुए हॉकी जामताड़ा के सचिव भास्कर चांद ने बताया कि जामताड़ा के इतिहास में प्रथम बार हॉकी खेल का शुभारंभ किया गया।

8 दिनों तक छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण
सचिव भास्कर चांद ने आगे बताया इसके पहले 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक नवल टाटा एकेडमी जमशेदपुर के राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच के द्वारा जामताड़ा के लगभग 10 स्कूलों में 450 छात्र - छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिलाया गया। यह 8 दिनों तक राज हॉकी खेल में चला। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में जामताड़ा जिले से सैकड़ों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति के द्वारा सभी विजेता उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में संजीव सेन, नितेश सेन रौनक राज , सूरज कु.पासवान, परिणीता सिंह ,सोनू मल्लीक, कुंदन राय, अरघ चटर्जी, शांतनु सेन विल्सन किस्कू, अर्जुन सोरेन , राजकुमार बर्मा ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT