जमशेदपुर:
झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग अपना आंख लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। बुजुर्ग का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उसकी असली आंख निकाल कर डॉक्टर (Doctor removed his real eye during the operation) ने गोली लगी दी। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच इस बारे में चर्चा होनी लगी। पीड़ित आदिवासी है और उनका नाम गंगाधर सिंह (Gangadhar Singh) है। पीड़ित ने KCC अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन वाले डॉक्टरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आंख की समस्या के बारे में बुजुर्ग ने एक महिला को बताया
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बने आदिवासी बहुल गांव है। जहां करीब 15 घर है। इन्हीं घरों में से एक घर पीड़ित गंगाधर सिंह का है। कुछ दिनों से उनकी आखों से पानी आ रहा था। इसी बीच गांव में एक महिला आई। बुजुर्ग गंगाधर सिंह ने अपनी आंख की समस्या के बारे उस महिला को बताया। महिला ने उनके इलाज का भरोसा दिया और एक एनजीओ से बात करने को कहा। बुजुर्ग ने महिला द्वारा बताए गए रास्तों पर काम किया।
ऑपरेशन के बाद आंखों में होने लगी खुजली
फिर 18 नवंबर 2021 को बुजुर्ग गंगाधर सिंह को अस्पताल लेकर ले जाया गया। उनके साथ गांव के ही देवा मुर्मू, छिता हांसदा, भानु सिंह, मांझोल सिंह और टेटे गिरी सहित दो अन्य व्यक्तियों का भी ऑपरेशन किया गया। दूसरे दिन ऑपरेशन के बाद सभी को घर भेज दिया। इसके कुछ दिन बाद गंगाधर की आंखों में खुजली होने लगी। इसके बाद गंगाधर को फिर जमशेदपुर, रांची और कोलकाता ले जाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी समस्या ठीक नहीं हुई। दिन पर दिन इसकी समस्या और बढ़ने लगी। आंखों में खुजली इतनी बढ़ने लगी कि उसने अपने दोनों हाथों से मसलने लगा। आराम न मिलने पर उसने अपने आंखों में पानी डाल दिया। पानी डालने के तुरंत बाद उसकी आंखें निकल कर बाहर आ गई।

आंख की जगह एक बच्चों को खिलौने वाली गोली लगाई
इस मामले पर सिविल सर्जन शाहिद पाल का कहना है कि गंगाधर की आंख का ऑपरेशन जिस सर्जन की देखरेख में हुआ उसकी जांच की जा रही है। जांच में हमने पाया कि आंख की जगह एक बच्चों को खिलौने वाली गोली लगाई है, जो एक घोर अपराध है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला की तलाश जारी
आंख बाहर निकल जाने पर घबराया युवक तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ा। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे बताया कि उसकी आंख निकाल कर नकली आंख लगा दी गई है। यह बात पूरे अस्पताल में आग के तरह फैल गई। हर ओऱ इसी बात को लेकर चर्चा होने लगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई। वहीं उस महिला की तलाश की जा रही है।