द फॉलोअप डेस्क
मार्च महीने के शुरुआत के साथ ही साल 2023 के पर्वों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। होली से ठीक पहले घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़ा दिए गए है। इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता को होली के पहले महंगाई का झटका लगा है।बता दें कि इससे पूर्व 6 जुलाई 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था।

जानें रांची की कीमत
बता दें 1 मार्च यानी आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपए की जगह अब 2119.5 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1870 से बढ़कर 2221.5 रुपए हो गए हैं। मुबर्ई में इसकी कीमत 1721 ले बढ़कर 2071.5 हो गई है। वहीं अगर बात रांची की करें तो यहां उपभोक्ताओं को पहले घरेलू सलेंडर 1110 में मिल जाता था लेकिन अब 1160.5 में मिलेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT