logo

नमन : बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस आज, PM मोदी, CM सोरेन सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ambedkar.jpg

डेस्क:
संविधान के जनक डॉ.भीमराव आंबेडकर (Dr.Bhimrao Ambedkar) का आज महापरिनिर्वाण दिवस है। उनका निधन 06 दिसंबर 1956 को हुआ था। आज का दिन बाबा साहेब की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण है बाबा साहेब को सम्मान और श्रद्धांजलि देना। बाबा साहेब ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और दलितों पर कुर्बान कर दी। उन्होंने दलितों के अधिकारों की लड़ाई अपने अंतिम सांस तक लड़ी। उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


पीएम ने पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह दिल्ली के  संसद भवन में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं साथ ही इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और रामदास अठावले जैसे नेता भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, "महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने का उनका प्रयास कभी नहीं हो सकता।"


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब आंबेडकर को याद कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्वीट कर लिखा कि  समाज को संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले महान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन। जय भीम! जय झारखंड!