द फॉलोअप डेस्क
02-03 मार्च 2023 को प्रस्तावित G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट रांची पहुंच चुके हैं। ब्राजिल के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी के रांची पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। डीसी राहुल कुमार सिन्हा और कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल ने होटल रेडिसन ब्लू में ब्राजील के प्रतिनिधि का स्वागत किया। डीसी ने Liasion officer को अपने कार्य एवं दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए डेलीगेट का अच्छी तरह से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, G-20 Summit में भाग लेने के लिए G-20 देशों के और भी डेलिगेट्स एवं MEA & DST Officials कल दिनांक 01 मार्च 2023 को भी रांची आएंगे। होटल रेडिसन ब्लू और चाणक्य बीएनआर में इन सभी के आवासन की व्यवस्था की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT