logo

डॉ पी नैयर बने झारखंड कांग्रेस के स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन

post0123.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ. पी. नैयर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (स्वास्थ्य विभाग) का चेयरमैन मनोनीत किया है। उनका यह मनोनयन पार्टी के प्रति उनकी गहन निष्ठा एवं कर्मठता के दृष्टिगत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. पी. नैयर पर आशा व्यक्त करते हुए कहा, "अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करते हुए संगठन की मजबूती में अहम भूमिका अदा कर प्रदेश में सभी स्तरों पर कमिटी गठन का काम यथाशीघ्र पूरा करेंगे।"

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (स्वास्थ्य विभाग) का चेयरमैन मनोनीत होने पर डॉ. पी. नैयर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. सिरीवेला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारे पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो भी हमें जिम्मेवारी सौंपी है, उसे हम पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य कर संगठन को मजबूत करेंगे। प्रदेश, जिला व प्रखंड स्तर पर पार्टी को ले जायेंगे। इसके अलावा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की सोच के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर लोगों की सेवा करने का काम भी करेंगे।"
डॉ. पी. नैयर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (स्वास्थ्य विभाग) का चेयरमैन मनोनीत होने पर अभिलाष साहू, राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, डॉ. आर. सी. प्रसाद, डॉ. प्रणय सिंह, संजय कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. इस्तियाक अंसारी, डॉ. राज कुमार, डॉ. जे. के. भगत, डॉ. आशीष भगत, डॉ. शायद मासूम, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. एम. के. चौधरी, डॉ. मोहम्मद सोहाद,  सौरव कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. इरशाद खान, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. छवि खान, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. आरुषि, डॉ. प्रगति कुमारी, डॉ. समीर राज चौधरी, आलमगीर आलम, अफरोज आलम, सब्बीर अंसारी, अभिमन्यु यादव आदि ने भी बधाई दी है।



 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand Congress News jharkhand Congress News jharkhand Updates jharkhand News Updates latest jharkhand News latest Jharkhand News jharkhand News updates jharkhand News