logo

डॉ कुरैशी के बयान फिर भड़के निशिकांत, फिर विवादित बयान

NISHIKANT_DUBEY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे का एक और विवादित बयान आया है। उन्होंने देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी के वक्फ संशोधन बिल पर की गयी टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी के बारे में लिखा है-आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे। झारखंड के संथालपरगना में सबसे बंगलादेशी घुसपैठिया वोटर सबसे ज्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। पैगंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया, उसके पहले तो यह जमीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी, जैन या बौद्ध धर्मावलंबियों की थी। मेरे गांव विक्रमशिला को बख्तियार खिलजी ने 1189 में जलाया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया कोक पहला कुलपति दिया। अतिशदीपांक के तौर पर। इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो, तोड़ने से पाकिस्तान बना, अब बंटवारा नहीं होगा।

डॉ कुरैशी ने सोशल मीडिया पर लिखा है-वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिम भूमि हड़पने के लिए सरकार की एक बेहद भयावह/बुरी योजना है। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सवाल उठाएगा। शरारती प्रचार मशीन द्वारा गलत सूचना ने अपना काम बखूबी किया है। डॉ कुरैशी के इस बयान या विचार पर डॉ निशिकांत दूबे ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Tags - dr nishikant dubey dr sy kuraishilatest news