logo

Jharkhand : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति ने AJSU के कार्यकर्ताओं के साथ किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

1234.jpg

रांची:
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (Dr. Shyama Prasad Mukherjee University) के कुलपति डॉ.कुमार शांडिल्य (Dr.Kumar Shandilya) ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) के छात्र नेता मौजूद रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के हर एक कमरे एवं वॉशरूम का जायजा लिया एवम वहां मौके पर मौजूद सभी विभागाध्यक्ष को आदेश दिया (ordered all the heads of departments )। उन्होंने कहा कि क्लासरूम एवं वॉशरूम की साफ सफाई नियमित तौर पर की जाए।

क्लासरूम और वॉशरूम दुरुस्त करने का आदेश
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुछ कमरे एवं क्लासरूम ऐसे पाए गए जो पिछले 6 साल से बंद पड़े थे। कुलपति ने इससे संबंधित विश्वविद्यालय पदाधिकारी को अवगत कराया और आदेश दिया के इन सभी कमरों एवं क्लासरूम में जो भी खामियां हैं,उन्हें जल्द दूर करके इन सभी कमरों को उपयोग में लाया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के वॉशरूम में खामियां को भी जल्द से जल्द दुरुस्त करने का आदेश दिया।


आजसू के सदस्यों ने कुलपति का जताया आभार 
वही मौके पर मौजूद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक झा ने कहा के आजसू विगत समस्याओं को पिछले कई सालों से उठाते आई है। इन समस्याओं के खिलाफ हमेशा मुखर रही है। इन सभी कक्षाओं के खुल जाने से छात्र छात्राओं को जो बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वह अब कुछ आज तक कम होगा। वही मौके पर मौजूद आजसू के सदस्यों ने कुलपति का आभार जताते हुए कहा के कुलपति ने यह जो भी फैसले लिए हैं वह छात्र हित में है और आजसू इसका तहे दिल से स्वागत करती है।