द फॉलोअप डेस्क
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और हेमंत सोरेन के विधायक पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने के मामले में डीएसपी पीके मिश्रा से ईडी पूछताछ कर रही है। दरअसल बीते 28 फरवरी को ही ईडी समन भेजकर पीके मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके तहत 6 मार्च यानि सोमवार को डीएसपी को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित हुए। बताया जा रहा है कि उनके पहुंचने के बाद से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। बताते चलें कि ईडी के द्वारा समन जारी किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में डीएसपी पीके मिश्रा और आईओ सरफुद्दीन खान की याचिका पर सुनवाई हुई है। जिसमें अदालत ने दोनों अधिकारियों को ईडी के समक्ष हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था। वहीं, अदालत ने ईडी को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके तहत ही डीएसपी पीके मिश्रा ईडी कार्यालय पहुंचे।

दो बार समन देने के बाद भी नहीं आए डीएसपी
ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर 2022 को पहली बार समन भेजकर 12 दिसंबर 2022 को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया था। मगर डीएसपी उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने दूसरा समन 13 दिसंबर 2022 को फिर भेजा था। तब 15 दिसंबर 2022 को ईडी ऑफिस में पेश होने कहा गया था। मगर दोनों ही समन में डीएसपी उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में अब तीसरी बार समन देकर पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें बुलाया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT