logo

Crime : घरेलू कलह के कारण युवक ने ली पत्नी और बच्चे की जान, फिर की खुदकुशी

family.png

सरायकेला:
सरायकेला के आदित्यपुर थाने से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बेटे की चापड़ से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद की भी जान ले ली। आदित्यपूर रिहाई पॉश कॉलोनी में तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस (Jharkhand Police) को दी । पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया (The dead bodies were sent for postmortem) है और जांच में जुट गई है।


 सुबह से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हो रही थी लड़ाई
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व प्रोफेसर सचिंद्र किशोर के घर M47 मकान के दूसरे तल्ले पर एक परिवार किराए पर रहता था। जिसमें 51 वार्षिय पति इमानवेल टेलेरा,पत्नी अनिमा एसे और एक 10 साल का बेटा अंकल एमोन रहते थे। रविवार सुबह से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी। थोड़ी देर बाद सब कुछ शांत हो गया। लेकिन काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर हमें शक हुआ। हम उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर हमने दरवाजा तोड़ना सही समझा। दरवाजा खुला तो देखा कि जमीन पर हर ओर खून फैला है। वहीं पत्नी और मासूम बच्चा जमीन पर तड़प रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें उठाकर अस्पाल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया।

जांच के बाद ही इस पर कुछ कर सकेंगे
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि वह शाम करीब 6:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर हर ओर खून पसरा था इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की और बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। हमने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हमें घटनास्थल से चापड़ भी बरामद किया है। फिलहाल पूरे मकान को सील कर दिया है। मकान मालिक के बेटे को भी सूचना दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है जांच के बाद ही इस पर कुछ कर सकेंगे।