द फॉलोअप डेस्क
रांची में कल यानी मंगलवार, 1 जुलाई को भूमिगत केबल (UG Cable) से जुड़े रखरखाव कार्यों के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने इस संबंध में सूचना जारी की है।
बता दें कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र-रांची सदर से निकलने वाले 11 KV चडरी फीडर में मंगलवार को दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक UG केबल से संबंधित कार्य किया जाएगा। इस दौरान थड़पखना, एचबी रोड, चडरी, और बीएसएनएल जैसे मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार, विद्युत शक्ति उपकेंद्र- पॉलिटेक्निक से निकलने वाले 11 KV मेन रोड फीडर में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक UG केबल से संबंधित कार्य किया जाएगा। इस वजह से अंजुमन कॉलोनी, कोइनका रोड, कोइनका श्रीराम टोली, सेंट्रल स्ट्रीट, इमली टोला, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट, बेलियर अपार्टमेंट, राज हॉस्पिटल, और रोसपा टावर, कैपिटल हिल जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
