पश्चिमी सिंहभूम:
झारखंड को नक्सली मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार कोशिश जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिमी सिंहभूम शुक्रवार को मुफस्सिल थानाक्षेत्र के चिरियाबेड़ा गांव के पास सुरक्षाबल ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया (naxalites camp destroyed )। वहीं मौके पर से पुलिस के हाथ विस्फोटक व अन्य सामान लगा है। इस बात की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी।

निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को किया मौके पर नष्ट
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरियाबेड़ा गांव के आसपास नक्सलियों ने विस्फोटक व गुरिल्ला युद्ध में उपयोग होने वाली सामग्रियों को इकट्ठा किया है। इस सूचना का सत्यापन करने के लिए जिला बल, जगुआर, कोबरा की 209 बटालियन, सीआरपीएफ के 60 व 197 बटालियन का संयुक्त अभियान शुरू किया गया। गांव के अलग-अलग हिस्सों में सर्च अभियान चलाया गया। नक्सली को खबर मिलने पर वो अपने कैंप से भागने में सफल रहे। इसके बाद जवानों ने कैंप ध्वस्त कर दिया। वहीं जमीन के नीचे छिपाकर रखे बम बनाने की सामग्री, बंदूक, नक्सली साहित्य आदि बरामद किया। बरामद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को मौके पर नष्ट कर दिया।