द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के अशोक नगर में डीवीसी का नया डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय खुला। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी विशेष रूप से इसमें शामिल हुए। इस दौरान डीवीसी के उच्चाधिकारियों और चैंबर पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि डीवीसी कमांड एरिया में डीवीसी द्वारा तकरीबन 25 नए सब-स्टेशन बिठाए जा रहे हैं। जिससे 11 केवीए के उपभोक्ताओं को लाइन दिया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और एनर्जी उप समिति के चेयरमेन बिनोद तुलस्यान ने इस प्रयास की प्रशंसा की। कहा, सब-स्टेशनों से 11 केवीए के उपभोक्ताओं को लाइन दिए जाने से कमांड एरिया के मंझौले कंज्यूमर को काफी सुविधा होगी। आने वाला समय बिजली का ही है। स्कूटर से लेकर इलेक्ट्रिक बसों का ही चलंत मार्केट में हैं। ऐसे में डीवीसी द्वारा ग्राउंड स्तर तक इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना सुनिश्चित करना चाहिए। वहीं, चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटौती से हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की। इसमें सुधार का आग्रह किया।
