logo

चाईबासा : लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में डीवीसी की टीम 4-2 से विजयी

jamshedpur_tournament.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र स्थित एसएसआईपी उच्च विद्यालय खेल मैदान में लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट से डीवीसी की टीम 4-2 से विजयी रही। अपने प्रतिद्वंदी पुरनापानी एफसी को डीवीसी ने हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बुधवार को खेले गये फाइनल मुकाबला का शुभारंभ डीएसपी जयदीप लकड़ा, बीडीओ शक्तिकुंज, थाना प्रभारी अमित खाखा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मुकाबला डीवीसी मनोहरपुर व पुरनापानी एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम एक-एक गोल मारकर बराबरी में रही। इसके बाद अंतिम परिणाम पेनल्टी शूटआउट में किया गया, जहां डीवीसी ने 4-2 से जीत हासिल की।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए सभी को नशा से दूर रहने की अपील की। कहा कि अनुशासन में रहकर खेल को खेलें। वहीं मैच में डेविड सांगा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अजित तिर्की को मिला। वहीं बेस्ट गोलकीपर युग विश्वकर्मा को दिया गया। बीडीओ शक्ति कुंज ने रनरअप टीम को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मौके पर एसआई मयंक प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य खुशबू कुमारी गुप्ता, उपमुखिया परितोष यादव, पूर्व मुखिया अरुण नाग, सुरेश लाल साह, कृष्णा लाल साह, फारूख अंसारी, विक्रम सिंह, पिंटू यादव, पंचदेव चौधरी, गणेश सिंह, राजकुमार सिंह समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand updates Jamshedpur Local Football Tournament latest Football tournament latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News jamshedpur News jamshedpur updates