logo

डीवीसी का बिजली टैरिफ जारी, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत अन्य पर बोझ

dvc1.jpg


द फॉलोअप डेस्क
दामोदर वैली कॉरपोरेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अपना नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। यह एक अप्रैल 2026 से लागू होगा।
नए टैरिफ में विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ बढ़ा है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ को 4.30 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 4.25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।

सरचार्ज की मंजूरी
आयोग ने कृषि श्रेणी को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं पर 0.35 रुपये प्रति यूनिट का अतिरिक्त रेगुलेटरी एसेट एडजस्टमेंट सरचार्ज (आरएएएस) लगाने की भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य पूर्व वर्षों के रेगुलेटरी एसेट का समायोजन करना बताया गया है।
डीवीसी ने लगभग 45 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, जिसे आयोग ने समीक्षा के बाद करीब 40 प्रतिशत तक सीमित कर दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6,822.20 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व आवश्यकता को भी स्वीकृति दी गई है।


प्रीपेड भुगतान पर छूट का लाभ
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए समय पर भुगतान पर प्रोत्साहन भी दिया गया है। बिल जारी होने के पांच दिनों के भीतर भुगतान करने पर दो प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि प्रीपेड मीटर अपनाने वालों को ऊर्जा शुल्क पर अतिरिक्त तीन प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

Tags - Jharkhand DVC electricity rate tariff continues burden