द फॉलोअप डेस्क
बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।पूर्णिया,अररिया और भागलपुर में बुधवार सुबह धरती डोली। जिसके बाद आनन-फानन में लोग अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके अररिया में आज सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। वहीं इस भूकंप का केंद्र अररिया के रानीगंज में था। हालांकि किसी को हताहत पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी आया भूकंप
इसके अलावा बुधवार तड़के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इतनी ही तीव्रता का एक और भूकंप आया। सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आए भूकंप के झटकों की सूचना सबसे पहले नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी थी। NCS के मुताबिक, भूकंप बुधवार को सुबह 5:35 बजे आया। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT