द फॉलोअप डेस्क
अभियंता वीरेंद्र राम के खिलाफ मंगलवार को ईडी ने कार्रवाई की। करीब दो दर्जन ठिकाने पर एकसाथ छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि करीब 1.5 करोड़ रुपए के सोने के गहने बरामद हुए। इस संबंध में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब चोरी और डकैती होता है तो पुलिस ही अपराधियों को पकड़ती है। मगर जब अधिकारी और नेता चोरी करेंगे तो ईडी और इनकम टैक्स चुप नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में किस स्तर पर खजानों की चोरी कर अधिकारी और नेता अरबपति बने है यह लगातार सामने आ रहा है। दरअसल मंगलवार को माइका कारोबार को लेकर भाजपा की ओर से गिरिडीह डुमरी रोड के पपरवाटांड स्थित न्यू समहरणालय भवन के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान बाबूलाल ने यह बाते कहीं।

हेमंत सरकार बना रही है बेवकूफ
गिरिडीह में प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माइका कारोबार को पहले ही हेमंत सरकार ने वैध करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब वह भरोसा कहां गया। कोडरमा से माइका लोड गाड़ी को हरी झंडी तक दिखा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। हेमंत सरकार अब तक माइका से लेकर हर मुद्दे पर आश्वासन देकर ही जनता को बेवकूफ बनाती आई है। गिरिडीह डीसी और वन विभाग समेत तमाम अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब भी वक्त है सुधर जाएं, तो नहीं तो अवैध बताकर जंगल से माइका को पकड़ने और योजनाओं का क्रियान्वयन में वन भूमि बताकर अड़चन डालने वाले अधिकारियों को अब जनता जंगल में ही बंधक बना लेगी और इसके लिए जनता नहीं, बल्कि हेमंत सरकार और उनके अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन सरकार को कर रही गुमराह
बाबूलाल मरांडी ने कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन पर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फांउडेशन भी सरकार को गुमराह कर रही है। माइका के चुनाई और कटाई से तिसरी और गांवा में रहने वाले मजदूरों के बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। इन दोनों इलाकों में सिर्फ मजूदर ही काम करते है। उन्होंने कहा कि अगर कैलाश सत्यार्थी फांउडेशन के पास इस बात का तथ्य है तो उसे सामने लाना चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT