logo

CM हेमंत को ED मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है: आक्रोश मार्च में बोले JMM कार्यकर्ता  

JMM1.jpeg

रांची 

आक्रोश मार्च (Protest march) में हिस्सा लेने राज्यभर से पहुंचे JMM कार्यकर्ताओं ने कहा कि CM हेमंत सोरेन को ED मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आक्रोश मार्च मोराबादी मैदान से रांची जिलाध्यक्ष  मुशताक आलम के नेतृत्व में निकाला। जुलूस उपायुक्त आवास, सैनिक चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचा। यहां ये सभा में तब्दील हो गया। सभा को जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू,  गुमला जिलाध्यक्ष सह विधायक भुषण तिर्की, कोडरमा जिलाध्यक्ष  वीरेन्द्र पाण्डे, लातेहार विधायक बैजनाथ राम, लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल शाहदेव, रांची जिला उपाध्यक्ष  अश्विनी शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया। सभा का संचालन रांची जिलाध्यक्ष मुशताक आलम ने किया। उन्होंने कहा कि ईडी ने बार-बार समन भेज कर मुख्यमंत्री को मानसिक रूप से पड़ताड़ित किया है। कहा कि इसके विरोध में तमाम कार्यकर्ता सड़क पर हैं और लगातार सड़क पर रहेंगे। झारखण्डी न तो कभी झुका है न कभी झुकेगा।

सभा को इन्होंने किया संबोधित 
राजभवन के निकट सभा को रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, अफरोज अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, अश्विनी शर्मा, बीरु साहू, कलाम आज़ाद, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, सुजीत उपाध्याय, सुकुआ महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, डा तालकेश्वर महतो, आफताब आलम, अरुण वर्मा, मंटू लाला, अफरोज आलम, संजय राय, कैथरीना तिर्की, विश्वजीत भट्टाचार्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, उपाध्यक्ष संध्या देवी, युवा मोर्चा सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, कयूम अंसारी, परविंदर नामधारी, सोहेल खान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, सचिव सज्जाद अंसारी, अजय वर्मा, गुलाम रब्बानी, राजेश सिंह, मो साजिद, लक्ष्मण राम, साहिल यादव, मंटू पांडे, नंदकिशोर सिंह चंदेल, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सबीबुल रहमान, अख़्तर मंसूरी, फिरोज, हरीश कुमार, मुसरत परवीन, हुस्ना खातून, राकेश वर्मा, वसीम राबिया खान, नौशाद आलम, अल्ताफ राजा, राहुल वर्मा, नीरज भूषण, गौरव आदि ने संबोधित किया।  

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मौके पर हलधर महतो, लखमनी देवी, कृष्णा रवानी, राजन सिंह मुंडा, रामफल महतो, संजय ठाकुर, भुनेश्वर महतो, सुकरा अंसारी, पंचानन प्रमाणिक, रमेश सिंह, रामनरायण सिंह, महेश सिंह, दक्षिण महतो, तरुण सिंह, समीम अंसारी, तजबील अंसारी, घुमेश्वर महतो, रतनलाल लोहरा, मुख्तार राय, सलीम राय, सुकरूदीन अंसारी, नाजनी खातून, गुड़िया बेबी, रुकसाना खातून, आदिल अंसारी, सरफराज अंसारी, मुसरद बनो, आमना बीबी, जहाना खातून, अजीमन बीबी, साजिद अंसारी, रथलाल महतो, तोहिद अंसारी, मेहमूद अंसारी, सबनम कच्छप, सरिता मिंज, सुनिल मिंज, बाटिया मिंज, राजा कच्छप, अंजली मिंज, अरविंद टोप्पो, एंजिला कच्छप, मधु एक्का, बबिया टोप्पो, संदीप कच्छप, रिया मिंज, नन्दया मिंज, जीरण एक्का, संध्या अयंज, सरोज आयंज, चंदा मिंज, अनुष्का कच्छप, सुशीला मिंज, मंजू मिंज, कृष्णा तिर्की, आशीष मुंडा, दीपक मुंडा, अरुण तिर्की के अलावा  गुमला, लोहरदगा,  कोडरमा,  लातेहार  से हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।