logo

पेयजल घोटाला मामले में नया मोड़, क्लर्क ने ED अफसरों पर मारपीट का आरोप लगाया

FIR66666666666666.jpg

रांची
पेयजल घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा आरोप सामने आया है। विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों पर पूछताछ के दौरान बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। संतोष कुमार का कहना है कि मारपीट में उनका सिर फट गया, जिसमें छह टांके लगाने पड़े।
इस मामले को लेकर संतोष कुमार ने रांची के एयरपोर्ट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उन्होंने बताया है कि 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उनसे जुर्म कबूल कराने के लिए दबाव बनाया गया।


संतोष कुमार का आरोप है कि पूछताछ के दौरान ईडी के अफसर प्रतीक और शुभम ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि उन्हें इलाज कराना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पेयजल घोटाले की जांच के बीच ईडी अफसरों पर लगे इन आरोपों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest