logo

रांची : ED ने करीब 10 घंटे तक की अनूप सिंह से पूछताछ, बाहर आकर कही ये बात 

anoop_singh.jpg

रांची:
कैशकांड में बेरमो विधायक अनूप सिंह (Anup Singh) से शनिवार को ED पूछताछ की। ईडी ने लगभग 10 घंटे तक कैश कांड से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक से पूछताछ की। शनिवार को रात के करीब 9:20 बजे अनूप सिंह ED दफ्तर से बाहर निकले। दफ्तर से बाहर निकलने के बाद अनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने ED को जांच में सहयोग किया है। वो ED के शुक्रगुजार हैं कि वह सरकार गिराने की साजिश की पड़ताल कर रहे हैं। 


संपत्ति और कारोबार की मांगी जानकारी
अनूप सिंह ने कहा कि ईडी को मैंने पूरी जानकारी दी है। मैंने जो भी बातें 164 के बयान में कोलकाता में दर्ज कराई थी,वह जानकारी भी दी। आगे संभव है कि मामले में आरोपियों को बुलाए। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने विधायक अनूप सिंह की पूरी संपत्ति,पारिवारिक सदस्य,आश्रितों,नजदीकी रिश्तेदारों की संपत्ति,बैंक खाते की जानकारी,कारोबार की जानकारी की मांग की है। 


16 दिसंबर को ईडी ने भेजा था समन
अनूप सिंह को 16 दिसंबर को ही ईडी समन भेजा था। इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान अनूप सिंह ने कहा है कि वह ईडी कार्यालय जरूर जाएंगे और ईडी उनसे जो भी सवाल करेगी उसका जवाब देंगे। अनूप सिंह पहले भी कई बार कहते नजर आए थें कि हो सकता है आने वाले दिनों में ईडी की तरफ से मुझे समन जारी किया जाए, क्योंकि मैंने भाजपा की बात नहीं मानी है। जो भाजपा की बात नहीं मानते हैं उनके पीछे ईडी और आईटी जैसे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जात है।