द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच ईडी की टीम एक बार रेस में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह टीम ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह से ही ईडी झारखंड के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक रांची,रामगढ़,हजारीबाग के अलग-अलग जगहों पर टीम छापेमारी कर रही है। मामला कोल लिकेज से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है ईडी पूजा सिघंल और विरेंद्र राम कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर के घर रेड
जानकारी के अनुसार ईडी ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही ईडी द्वारा जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापा मारा जा रहा है।इसके साथ ही कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के घर भी ईडी ने रेड की है। बताया जा रहा जाता है कि अशोक कुमार सिंह को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के करीबी है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार सिंह को पूजा सिघंल का संरक्षण प्राप्त था। हालांकि अबतक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

निशाने पर पूजा सिघंल के करीबी
जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के गिरफ्तार होने के बाद से ही ईडी डॉक्यूमेंट जुटाने में लगी थी। डॉक्यूमेंट एविडेंस पूरी तरह से कलेक्ट करने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही ईडी की टीम ने एक बार फिर से अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूजा सिंघल के वैसे करीबी जिन्होंने उनकी काली कमाई को इन्वेस्ट करने के करने में साथ दिया था। वह अब टीम के निशाने पर हैं। इनके निशाने पर इस बार माइनिंग इंजीनियर भी हैं। जिनके घरों में जिनके घरों में ईडी ने दबिश दी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT