logo

हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनीता कुमारी और पेट्रोल पंप मालिक शशि प्रकाश सिंह के घर ED का छापा

chaapa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में ईडी की टीम ने कटकमदाग प्रखंड की प्रमुख विनीता कुमारी के घर पर भी अहले सुबह दस्तक दी। ईडी की जांच दोपहर 12:30 बजे तक चली। ईडी की टीम अपने साथ जमीन से संबंधित ढेरों कागजात भी लेकर गई है। बता दें कि विनीता कुमारी के पति स्वर्गीय उदय साव जमीन के कारोबारी थे और कांग्रेस के नेता भी थे। उनका संबंध पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से भी जुड़ा था। इसके अलावा हजारीबाग डेमोटांड NH स्थित मीनाक्षी पेट्रोल पंप के मालिक शशि प्रकाश सिंह के सुरेश कॉलोनी स्थित आवास पर भी सुबह से ही ईडी की जांच चल रही है।
अंबा प्रसाद के भाई के CA के दफ्तर पर भी छापा
बड़कागांव में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके तीन नजदीकी लोगों के घर पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, उनके भाई के सीए बादल गोयल के दफ्तर और आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि बादल गोयल, अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनके बही-खातों का हिसाब रखते हैं। यह पूरी छापेमारी कोल ट्रांसपोर्टेशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बादल गोयल उनके पैसों का हिसाब-किताब रखते थे और इन्हीं इनपुट्स के आधार पर ईडी ने उनके घर और दफ्तर में दबिश दी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ईडी को कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

बड़कागांव के जिन चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार और मंटू सोनी का आवास शामिल है। ये सभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के बेहद करीबी बताए जाते हैं।



 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates ED Updates hazaribagh case ED updates latest ED updates Ed News in Hindi Amba prasad ED news Ed news on Amba prasad latest Jharkhand News in hindi latest updates latest updates in Hindi latest jharkhand N