logo

ईडी से राजीव अरुण एक्का को भेजा दूसरा समन, 27 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

202.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को ईडी ने दूसरा समन भेजा है। जिसमें उन्होंने 27 मार्च को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने कहा हैमालूम हो कि इससे पहले राजीव अरुण एक्का को 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। मगर उन्होंने ईडी से विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा था। कहा था कि 23 मार्च तक विधानसभा सत्र चलेगा, इसके बाद ही वे उपस्थित होंगे। ऐसे में उनके अनुरोध को मानते हुए विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद 27 मार्च को ईडी ने राजीव अरुण एक्का को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विशाल चौधरी के घर पर सरकारी फाइल निपटाने का आरोप
बीते दिनों भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि राजीव अरुण एक्का दलाल विशाल चौधरी के ऑफिस में बैठकर सरकारी फाइल निपटा रहे थे। इस मामले को लेकर सरकार ने उनका ट्रांसफर किया है। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने ईडी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की थी। अब इसी मामले को लेकर ईडी ने आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को समन जारी किया है। मालूम हो कि आईएएस अधिकारी वर्तमान में राजीव अरुण एक्का पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत हैं। जबकि, वीडियो जारी किए जाने से पहले वे सीएम के प्रधान सचिव के साथ गृह सचिव के पद पर कार्यरत थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT