logo

पंकज मिश्रा से मिलने वाले सब इंस्पेक्टर को ED का बुलावा, 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

ed_logo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन के मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा से मुलाकात के मामले में सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास को ईडी ने समन किया है। ईडी ने उन्हें 20 मार्च को सुबह 11 रांची स्थित जोनल ऑफिस में तलब करने को कहा है। बता दें कि फिलहाल प्रयाग दास बरियातू थाना में पोस्टेड है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि प्रयाग दास ने पंकज मिश्रा गिरफ्तारी के बाद भी उससे मुलाकात की थी। जिसे लेकर ही ईडी ने उन्हें समन किया है।


ईडी के सवालों का सामने करेंगे प्रयाग दास
पूछताछ के दौरान ईडी प्रयाग दास से ईडी जानने की कोशिश करेगी कि वह पंकज मिश्रा से रिम्स में क्यों मिलने गए थे। अबतक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है। डीएसपी राजेंद्र दुबे,प्रमोद मिश्रा यज्ञ नारायण तिवारी भी अवैध तरीके से मुलाकात करने वालों में शामिल हैं। सभी को ईडी द्वारा समन जारी किया जा चुका है। डीएसपी राजेंद्र दुबे और डीएसपी प्रमोद मिश्रा ईडी के सवालों का सामना कर चुके हैं। अब सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास की बारी है।


पेइंग वार्ड में भर्ती थे पंकज मिश्रा
बता दें कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद ही पंकज मिश्रा इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जहां उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया था। उसके बाद यहां उनसे कई लोग मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पंकज मिश्रा बेखौफ होकर रिम्स में अपना दरबार लगाते थे। अब इसी मामले में ईडी की रडार पर वह सभी लोग हैं जिन्होंने गलत तरीके से पंकज मिश्रा से मुलाकात की। इसमें नेता से लेकर अधिकारी तक शामिल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT