logo

Ranchi : मनरेगा स्कैम में ईडी का कसा शिकंजा, ग्रामीण विकास विभाग से मांगी रिपोर्ट

d.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब मनरेगा स्कैम के मामले में ग्रामीण विकास विभाग पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों में हुई मनरेगा में गड़बड़ियों को लेकर जांच शुरु करके प्रतिवेदन मांगा गया है।

2020 के अंतिम सप्ताह में राशि की हुई थी निकासी

दरअसल, मनरेगा की योजनाओं में सामग्री खरीद के नाम पर राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। ईंट, स्टोन, पशु शेड इत्यादि के नाम पर फर्जी खरीदारी की गई है। एक साल पूर्व राज्य की तत्कालीन ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक ने मनरेगा की योजनाओं के तहत 200 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला पकड़ा था। पाया गया था कि मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में बड़े पैमाने पर राशि की निकासी की गई थी। सचिव ने कहा था कि यह पूरी तरह से संदेहास्पद लग रहा है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की भी अनुशंसा की थी। गौरतलब है कि झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को विगत मई महीने में मनरेगा से जुड़े घोटाले के जरिए मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था

ये भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों को करेंगी सम्मानित

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT