रांचीः
कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों पर बेरमो विधायक अनूप सिंह ने जो जीरो एफआईआर दर्ज करवाया था, उसे अब ईडी ने टेकओवर कर लिया है। सरकार को गिराने के उद्देश्य से विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में मनी लाउंड्रिंग की जांच के लिए ED ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ईडी ने जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप को आरोपी बनाया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक ईडी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अनूप सिंह के केस को आधार बनाया गया है। उसी प्राथमिकी को आधार मानते हुए ईडी ने विधायकों को आरोपी माना है। आने वाले समय में ईडी अनूप सिंह से पूछताछ कर सकती है। आपको मालूम हो कि कैश के साथ कोलकाता में जिस दिन तीनों विधायक धराए थे, ठीक उसके अगले दिन कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआइआर दर्ज करावाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि पकड़े गये विधायकों ने उनको मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये दिलाने का ऑफर दिया था। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल सरकार ने सीआइडी को सौंप दी थी। अनूप सिंह से कोलकाता CID की टीम पूछताछ कर चुकी है। कोलाकाता CID की टीम इसकी जांच के क्रम में असम भी जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 30 जुलाई को कैश के साथ कांग्रेस के तीन विधायक कोलकाता पुलिस के रानीहाटी के पास 49 लाख 37 हजार रुपये के गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता पुलिस ने तीनों पर धारा 420, 120 B, 171E के तहत मामला दर्ज किया़ था। इसके बाद 31 जुलाई को विधायकों को विशेष सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोलकाता पुलिस ने उन्हें 10 दिनों की हिरासत में रखने का ओदश लिया़। उसी दिन (31 जुलाई) को क्रांगेस विधायक अनूप सिंह द्वारा अरगोड़ा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराया। तीनों विधायकों को कांग्रेस आलाकमान ने निलंबित किया और तीनों के खिलाफ दलबदल के मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सुनवाई हुई औऱ कोर्ट ने उन्हें जमानत दें दी लेकिन शर्त रखा कि उन्हें मामले में सुनवाई के कोलकाता में ही रहना होगा । फिलहाल तीनों विधायक कोलकाता में ही हैं।

असम के सीएम का भी आया था नाम
इस मामले में असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा का नाम सामने आया था। अनूप सिंह ने अपने एफआईआर में कहा था कि इरफान अंसारी ने उनसे कहा है कि वह पैसा ले चुके है। एक बार आप भी गुवाहाटी के सीएम से मिल लें। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के बड़े-बड़े नेता के इशारे पर हेमंत विस्वा सरमा ये सब कर रहे है। अनूप सिंह ने अपने एफआईआऱ में जिक्र किया था कि मैं असंवैधानिक,गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होना नहीं चाहता हूं इसलिए मैंने कोलकाता जाने से इंकार कर दिया था।