logo

वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन से आज ED करेगी पूछताछ

ed_logo3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन से आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी। ईडी के मुताबिक, वीरेंद्र राम की काली कमाई का पैसा आलोक रंजन रखता था। बता दें कि कोर्ट ने आलोक को एक दिन के लिए रिमांड पर दिया है। मंगलवार देर शाम आलोक की गिरफ्तारी हुई थी। बताते चलें कि ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। तब करीब डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

कमीशन के तौर पर मिली नकदी को खातों में जमा करता था

ईडी के मुताबिक वीरेंद्र राम की काली कमाई का पैसा उसका चचेरा भाई आलोक रंजन रखता था। वह वीरेंद्र राम के आदेश पर पैसा खर्च करता था। मामले की जांच के दौरान ईडी के अधिकारियों को इससे संबंधित सबूत मिले हैं। उसके कमरे से जप्त 2.67 करोड़ रुपए वीरेंद्र राम के ही थे। वह वीरेंद्र राम के निर्देश पर कमीशन के तौर पर मिली नकदी को विरेंद्र राम व अन्य लोगों के बैंक खाते में जमा करता था।

आलोक  को पहले एसीबी

आलोक  को पहले एसीबी ने किया था गिरफ्तार
वकील नाम से पहचाने जाने वाले आलोक रंजन को 2019 में झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। तब एसीबी ने अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के जमशेदपुर स्थित परिसर में छापा मारा था। तब 2.67 करोड़ नकद बरामद किया था। बताते चलें कि यह राशि आलोक रंजन के कमरे से बरामद हुई थी। उसने खुद को यहां किराएदार के रूप में रहने का दावा किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT